प्रेशर कुकर में खाना जल्दी कैसे बनता है | Why cooking is faster in pressure cooker

Why cooking is faster in pressure cooker क्या आपने कभी ये सोचा है . प्रेशर कुकर में प्रेशर बढ़ने के कारण पानी का boiling point बढ़ जाता है जिसके कारण खाना जल्दी पकाता है . इस लेख में हम यही जानेंगे की प्रेशर कुकर खाने को कम समय में कैसे पकाता है

why cooking is faster in pressure cooker
Image by Ana Maria Romero Velazquez from Pixabay

प्रेशर कुकर में खाना जल्दी क्यू पकता है (why cooking is faster in pressure cooker)

प्रेशर कुकर को जब हम बंद करते है तो उसमे से भाप बाहर नहीं निकलती है (हाँ प्रेशर कुकर में जब प्रेशर एक निश्चित लेवल तक पहुचता है तभी कुछ सेफ्टी वाल्व होते है , जिनमे से कुछ भाप बाहर निकलती है) . प्रेशर कुकर बंद होने के कारण उसके अंदर प्रेशर बढ़ता है . इस बढ़ते हुए प्रेशर के कारण कुकर के खाने में मौजूद पानी के ऊपर दबाव बढ़ता है . पानी को जैसे गर्म किया जाता है वैसे पानी के मॉलिक्यूल एक दुसरे से दूर जाते है . लेकिन प्रेशर कुकर में बढ़ता प्रेशर इन मॉलिक्यूल को दबाता है जिससे वो एक दुसरे के नजदीक आ जाते है .

इस वजह से जो पानी 100 डिग्री सेल्सियस पर उबलना (भाप होना ) चाहिए वो 100 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान पर उबलने (भाप होने ) लगता है . इसका मतलब पानी का boiling point बढ़ जाता है . पानी का boiling point प्रेशर कुकर में 121 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है . पानी का boiling point बढ़ने के वजह से पानी ज्यादा गर्मी सोख लेता है .यानी मॉलिक्यूल को एक दुसरे से दूर जाने के लिए ज्यादा गर्मी (heat) सोखनी पड़ती है . यही कारण है की खाना कुकर में जल्दी पकता है .

क्या प्रेशर कुकर सुरक्षित होते है ?(are pressure cooker safe)

हाँ प्रेशर कुकर सुरक्षित होते है . प्रेशर कुकर के सभी पार्ट्स अगर ठीक से काम कर रहे है , तो प्रेशर कुकर सुरक्षित होते है . लेकिन प्रेशर कुकर में कुछ खराबी हो , जिससे कुकर के अंदर की भाप अगर निश्चित समय पर बाहर नहीं आ पायी तो कुकर का ब्लास्ट हो सकता है . इसी लिए इस बात पर ध्यान देना जरुरी है की कुकर के सभी पार्ट्स ठीक से काम कर रहे है या नहीं .

पहाड़ों पर खाना पकाने के लिए प्रेशर कुकर क्यों इस्तेमाल करते है ?(why pressure cooker is used in hilly areas)

उची जगह पर एटमोस्फेरिक प्रेशर कम होता है . यानी उची जगहों पर हवा कम होती है . ऐसी जगह पर जब हम खाना पकाने लगते है . तब खाने में मौजूद पानी के मॉलिक्यूल एक दुसरे से जल्दी दूर जाते है ,क्युकी उनके ऊपर हवा का दबाव कम होता है . इसका मतलब पानी 100 डिग्री सेल्सियस तापमान से कम तापमान पर उबलने लगता है . यानी काफी कम heat सोख कर पानी उबलने लगता है . यही वजह है की उची जगह पर खाना पकाना मुश्किल होता है .

इसीलिए उची जगहों पर खाना जल्दी पकाने के लिए प्रेशर कुकर का इस्तेमाल किया जाता है .

प्रेशर कुकर के फायदे (advantages of pressure cooker)

1) प्रेशर कुकर खाना जल्दी पकाता है . जिससे टाइम की बचत होती है .

2) प्रेशर कुकर खाना जल्दी पकाता है , जिससे गैस (एनर्जी ) की भी बचत होती है .

3) अगर हम किसी बर्तन में खाना पकाते है तो खाना पकाने के लिए ज्यादा टाइम लगता है . जिससे खाने में मौजूद पोषक तत्व जैसे विटामिन और मिनरल कम हो सकते है . लेकिन प्रेशर कुकर में खाना जल्दी पकता है जिससे खाने में पोषक तत्व बनाए रहते है .

4) प्रेशर कुकर में खाना बनाने से खाने का फ्लेवर भी अच्छा हो जाता है

प्रेशर कुकर के नुकसान (disadvantages of pressure cooker)

1) प्रेशर कुकर में कुछ खराबी हो या उसे ठीक से इस्तेमाल नहीं किया गया , तो प्रेशर कुकर का ब्लास्ट हो सकता है .

2) प्रेशर कुकर में खाना पकाते वक्त अगर हमे खाने में कुछ डालना हो तो हम उसे डाल नहीं पाते है .

3) प्रेशर कुकर में खाना ज्यादा टाइम के लिए रखा तो खाना जरुरत से ज्यादा पक सकता है .

अन्य लेख पढ़े :-

1) sound क्या होता है ?

2)स्पीड और वेलोसिटी में फर्क क्या है ?

Leave a Comment